मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Nov-2024 11:30 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने युवक को तबतक पीटा जबतक की उसकी जान नहीं चली गई। इस घटना के बाद तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा-1 पंचायत अंतर्गत बालूपर की है।
मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना अंतर्गत चमथा-1 पंचायत के पूर्व उप सरपंच रंजीत राय के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि बीती रात मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार का तिलक था। तभी दो-तीन की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर मनीष के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया है कि तीनों बदमाशों ने को ईंट एवं लाठी डंडे से पीट-पीटकर मनीष की जान ले ली।
आनन फानन में परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए दलसिंहसराय स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और तिलक की खुशियां पल भर में मातम में बदल गया। इस घटना के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में बछवारा थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि मनीष कुमार ने झाड़खंड पुलिस में दौड़ कंप्लीट कर लिया था और आगे की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।