खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Nov-2024 07:10 PM
By SONU
KATIHAR: बिहार में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उनको पुलिस का भी खौफ नहीं है। धंधेबाज शराब के अवैध कारोबार में रोड़ा बन रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे है। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां शराब माफिया ने पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला तस्कर को छुड़ा ले गए और सुशासन की पुलिस मुंह देखती रह गई।
दरअसल, कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से शराब की तस्करी कर रही महिला को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जैसे ही शराब तस्करों को लगी, तभी 6-7 की संख्या में शराब तस्कर स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे और पुलिस के साथ झड़प करते हुए पुलिस की गिरफ्त से महिला और जब्त शराब को छुड़ाकर अपने साथ ले भागे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान स्कॉर्पियो सवार शराब तस्करों ने भगाने के दौरान पुलिस को रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मामले पर कुछ भी नहीं कह रही है। पुलिस और तस्करों के बीच हुई झड़प में पुलिस जवान के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।