मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Oct-2024 06:35 PM
By First Bihar
BAGAHA: पश्चिमी चंपारण के बगहा में पुलिस को देखकर अपनी कार छोड़ शराब तस्कर ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके कारण उसे लेने के देने पड़ गए। तस्कर ने नदी में छलांग तो लगाई लेकिन वह पानी में नहीं गिरकर रेत पर जा गिरा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धनहा थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध सेतु की है।
बताया जा रहा है कि तस्कर पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। तस्कर की पहचान अमृतसर निवासी दलजीत उर्फ बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि शराब पहुंचाने का सौदा महज 15 हजार रुपए में किया गया था। धनहा थाना पुलिस ने तस्कर की शराब से भरी कार को जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब तस्कर के मोबाइल से संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर गिरोह का पता लगाने और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घायल तस्कर ने बताया कि वह शराब लेकर गाड़ी से तेजी से आ रहा था, तभी पुल पर पहुंचने के साथ ही आगे का रास्ता बंद कर दिया गया। फिर तस्कर पीछे मुड़कर भागना चाहा पुलिस ने उसे रास्ते को भी तत्काल बंद कर दिया। इस बीच तस्कर गाड़ी छोड़कर पुल से नदी में छलांग लगा दिया, हालांकि नदी में पानी नहीं था नीचे रेत का ढेर था उसी में गिर गया। जिस, उसकी दोनों पैर टूट गए। फिलहाल उसका इलाज जीएमसी बेतिया में चल रहा है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार