मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Nov-2024 02:51 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: राजधानी पटना में दिवाली के जश्न के बाद महापाप हुआ है। एक अपार्टमेंट के फ्लैट में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गंभीर हालत में लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
दरअसल, घटना राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट की है, जहां फ्लैट संख्या 106 में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की की मां ने उसे किसी काम से फ्लैट में भेजा था, जहां बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की के प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की शास्त्रीनगर इलाके की रहने वाली है। लड़की के पिता ने दो शादियां की हैं। लड़की की मां घरों में झाडू पोछा लगाती है। बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की देर शाम करीब 8 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अर्पित को अरेस्ट कर लिया है। अर्पित ट्रेवल एजेंसी का काम करता है।
जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद आरोपी लड़की को कार से किसी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया और वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट से एफएसएल की मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घर में रखे पोछा में खून लगा हुआ पाया गया है। वहीं गाड़ी की सीट पर भी खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने लड़की की मां समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।