Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप
23-Nov-2024 08:42 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक विवाहिता महिला ने अपने पति के अवैध संबंध से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के पररी गांव की है।
मृतका की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के पररी गांव वार्ड 1 निवासी अमित साह की पत्नी 28 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। उसका मायका जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के कुंन्दह गांव में है। मृतका के भाई ज्ञानी साह ने बताया कि उनके बहनोई ई-रिक्शा चलाते थे। इसी दौरान उनका एक अन्य महिला से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद उन्होंने दोनों ने शादी रचा ली। मायके वालों ने दोनों परिवारों के बीच पंचायत कराई, लेकिन बहनोई फिर से अपनी पत्नी के पास आ गया। इसके बावजूद वह अक्सर मीरा के साथ मारपीट करता था।
शुक्रवार को अमित ने मीरा के साथ फिर मारपीट की और कहा कि वह अब उस दूसरी महिला के साथ रहेगा। इस बात से आहत होकर मीरा ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। मायके वालों ने बनगांव थाने में इसकी सूचना दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन मृतका की मौत से बेहद दुखी हैं।