ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar Crime News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पांच...

Bihar Crime News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पांच महीने पहले धूमधाम से हुई थी शादी

12-Nov-2024 08:50 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में एक शादीशुदा महिला का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे ले लटका पाया गया है। संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पांच महीने पहले बड़े ही धूमधाम से उसकी शादी हुई थी। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के वार्ड नंबर तीन की है। 


मृतका की पहचान विजयपुर निवासी शंभू चौधरी के बेटे श्याम सुंदर की 20 वर्षीय पत्नी पूजा के रूप में हुई है। ससुराल वालों की माने तो जिस समय घटना हुई उस समय घर में कोई नहीं था। पुलिस पहुंचने से पहले फांसी के फंदे से महिला के शव को उतार लिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मची है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। 


मृतका पूजा देवी का मायका काशनगर थाना क्षेत्र के मणियांवासा में है। मुगल चौधरी की बेटी पूजा की शादी पांच महीने पहले श्यामसुंदर चौधरी के साथ हुई थी। मृतका के मायके वालों ने कहा कि पूजा का किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था, उनके मन में क्या हुआ और क्यों फांसी लगा ली समझ में नहीं आ रहा है। अगर उनके मन कोई बात रहती तो वह जरूर बताती।


फिलहाल मृतिका के पति श्यामसुंदर चौधरी महाराष्ट्र में है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने कहा कि फंदे से नवविवाहिता का मामला सामने आया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह अनुसंधान के बाद ही पता चल सकेगा।