बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
30-Oct-2024 07:41 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर के कुदरा में बीते दिनों बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का पीछा करने गए भानु प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुदरा पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया और वारदात में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पेशेवर अपराधियों ने स हत्याकांड को अंजाम दिया है।
दरअसल, कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी से 25 अक्टूबर की रात बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों ने पीछा कर रहे बाइक मालिक भानु प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी बाइक चोरी कर भागने वाले व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठा हुआ था और गोली भी चलाया था। गिरफ्तार आरोपी रोहतास के सासाराम थाना क्षेत्र के तारगंज मोहल्ले का सत्येंद्र चौधरी बताया जा रहा है।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ इंद्रपुरी थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना में लाइनर सहित दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कुदरा के रहने वाले व्यक्ति ने लाइनर का काम करते हुए सत्येंद्र चौधरी और उसके साथ रहे एक साथी को बाइक चोरी की घटना करने के लिए बुलाया था। जिसमें भानु प्रताप सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।
कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार दिनों में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। रोहतास के एक अपराधी को पकड़ा गया है, जो गोली मारने के दौरान और बाइक चोरी करने के दौरान मौजूद था। वहीं दो लोग फिलहाल फरार हैं जिसमें एक अपराधी बाइक चोरी करने वाला शामिल है तो दूसरा कुदरा शहर का रहने वाला लाइनर है। दोनों के खिलाफ छापेमारी चल रही है।