मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Nov-2024 09:35 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि इस हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग था। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने आसिफ हुसैन हत्याकांड का खुलासा किया है।
घटना 30 सितंबर को सिरिसिया थाना क्षेत्र में हुई थी जहां से एक जला हुआ शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान आसिफ हुसैन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आसिफ की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता रवि गुप्ता ने सुपारी देकर करवाई थी।
रवि गुप्ता अपनी बेटी और आसिफ के रिश्ते से खुश नहीं था। 29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों ने दो संदिग्धों को पकड़ रखा है। पूछताछ में सामने आया कि रवि गुप्ता ने आसिफ की हत्या के लिए सुपारी दी थी। रवि गुप्ता ने अपनी बेटी की एक सहेली के साथ मिलकर आसिफ को बुलाया और उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट