ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Bihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ...

Bihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाश

27-Nov-2024 09:16 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के जमालपुर में एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गयी है। गायत्री नगर में अपराधियों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड़ कर करीब दस लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर अब सवाल उठा रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन आज तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा नहीं किया। एक मामले को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि चोरों ने फिर दूसरी बार भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। 


मुंगेर में जमालपुर आदर्श थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में बीती रात अपराधियों ने विजय राघव के बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने इत्मिनान से एक बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चार रूम में रखे तीन गोदरेज, ट्रंक, बक्शा, दिवान पलंग का ताला तोड़कर घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने कीमती गहना के साथ-साथ छठ पूजा का बर्तन भी नहीं छोड़ा। 


चोरों ने विजय राघव और उसके छोटे भाई के पत्नी का जेवर, माँ का गहना, पीतल और कांसे का बर्तन, दो सेट गला का चेन, दो सेट कान का बाली, झूमका,टीका, हाथ का कंगन, सोने का चूड़ी, दो अंगुठी, पायल सहित माँ के सोने के जेवरात चोरी कर ली। साथ ही चांदी का सूप, सोने का झूमर, गैस सिलेंडर सहित क़ीमती कपड़े भी लेकर फरार हो गये। घर के मालिक विजय राघव स्टील प्लांट आसनसोल में नौकरी करते हैं जो अपने पूरे परिवार के साथ रहते है। जबकि छोटा भाई विनय राघव आईटीबीपी का जवान है। 


पीड़िता निक्की देवी ने बताया कि 7 लाख का जेवर, पीतल और कांसा का बर्तन गोडरेज लॉकर तोड़कर सारा सामान ले गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोरी की घटना इसी घर में हुई थी लेकिन पुलिस ने आज तक कोई एक्शन नहीं लिया और आज फिर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अब पुलिस एक्शन लेगी या नहीं यह कहना मुश्किल होगा। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  news imagenews imagenews imagenews image

news image