Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
08-Oct-2021 08:31 AM
PATNA : पटना पुलिस ने बीती रात शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल मैनेजर को पटना पुलिस ने गुरुवार की रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. एसोसिएशन के नीरज सिंह उर्फ़ नीरज राठौर गेस्ट हाउस में बैठकर शराब पी रहे थे. पुलिस को इसकी जानकारी मिली और उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
पटना पुलिस की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का गेस्ट हाउस पाटलिपुत्र के अल्पना मार्केट स्थित मानव एनक्लेव में है. फ्लैट नंबर 404 में गेस्ट हाउस के अंदर एसोसिएशन के जीएम नीरज सिंह और उनके अन्य साथी शराब पी रहे थे. पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक नीरज सिंह अक्सर वहां शराब पीते थे. उनके साथ कई साथी भी मौजूद होते थे. पुलिस को गुरुवार की रात से इसकी सूचना मिली और तत्काल कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौके पर शराब पीते एसोसिएशन के जनरल मैनेजर और बाकी लोगों को हिरासत में ले लिया गया.
पटना पुलिस ने शराब के मामले में जो बड़ी कार्रवाई की है. उसमें एसोसिएशन के जीएम के साथ-साथ 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी को पाटलिपुत्र थाना लाया गया और वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जीएम नीरज सिंह को छोड़कर बाकी लोगों में नशे की पुष्टि नहीं हो पाई. पुलिस ने बाकी लोगों को छोड़ दिया और केवल नीरज सिंह की गिरफ्तारी हुई है.