ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं पर केस, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत...

बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं पर केस, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 154 पर एफआईआर

18-Jul-2021 07:00 AM

PATNA : बिहार कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर पटना के गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष में मदन मोहन झा समेत कुल 154 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल कांग्रेस के नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साइकिल रैली निकाली जिसके दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। शनिवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से कांग्रेस के नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


जिन नेताओं पर केस दर्ज कराया गया है उनमें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा समेत चार नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात आरोपित बनाए गए हैं। आपको याद दिला दें कि कांग्रेस की तरफ से शनिवार को महंगाई के खिलाफ पर साइकिल मार्च का आयोजन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस के नेता बोरिंग रोड से निकलकर गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर साइकिल से पहुंचे थे। इसके बाद गांधी मैदान के अंदर पहुंचकर बापू की प्रतिमा के सामने कांग्रेस के नेताओं ने धरना दिया था। इस साइकिल मार्च में कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास जी शामिल हुए थे और अब इसी मामले को लेकर कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए केस दर्ज किया गया है। 



कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरणदास ऐलान कर चुके हैं कि सरकार चाहे जो भी कार्रवाई करें लेकिन महंगाई जैसे मुद्दे पर वह प्रदर्शन करते रहेंगे। पिछले दिनों जनता दल यूनाइटेड में पूर्व विधायक मंजीत सिंह के शामिल होने के मौके पर भी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ी थी। जेडीयू कार्यालय और वीरचंद पटेल पथ में लोगों का बड़ा जमावड़ा हुआ था लेकिन इस मामले में जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।