ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Home / news / बिहार : कोचिंग टीचर समेत 3 लोगों ने स्टूडेंट का महीनों तक किया...

बिहार : कोचिंग टीचर समेत 3 लोगों ने स्टूडेंट का महीनों तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खुल गई पोल

14-Jul-2022 03:04 PM

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक टीचर ने नाबालिग इंटर की छात्रा को धमकी देकर महीनो तक गंदा काम किया। घटना बंदरा प्रखंड के हत्था ओपी क्षेत्र के एक गांव की है। दरअसल, दो कोचिंग टीचर और एक क्वेक ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनो इंटर छात्रा से कई महीनों तक अपने हवास का शिकार बनाया। लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद दरिंदों की पोल खुली। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। शिक्षक के करतूत से पीड़िता इतनी परेशान हो गई कि उसे पढ़ाई छोड़कर रिश्तेदार के घर जाना पड़ा। 



बुधवार को महिला थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें रेप की धारा लगायी गई है। मामले में कोचिंग संचालक, क्वेक समेत तीन युवकों को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता की उम्र केवल 17 साल है। उसने पुलिस को बताया कि वह पास के गांव के एक कोचिंग जाती थी। इस दौरान दो टीचर और एक क्वेक हैवानियत पर उतर आया और उसके साथ गंदा काम करने लगा। जब लड़की इसका विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। तंग आकर पीड़िता ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद 16 फरवरी को दवा लेने क्वेक के पास गई। तब भी शिक्षक ने उसे रूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने पढाई-लिखे छोड़ कर रिश्तेदार के घर चली गई। वहां जाकर उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई है। 



प्रेगनेंसी का रिपोर्ट आते ही परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद गांव में कई दिनों तक पंचायत हुई। इस दौरान उसके परिवार पर मामले को रफा दफा करने का दबाव भी बनाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।