अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Sep-2020 06:55 AM
PATNA : बिहार चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना पहला दौरा पूरा कर लिया है। पिछले दिनों बिहार दौरे पर आए देवेंद्र फडणवीस ने कई जिलों में अलग-अलग चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है लेकिन मंगलवार को अपना दौरा खत्म करते-करते फडणवीस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर बड़ी बात कह गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि विधानसभा चुनाव में आखिर बीजेपी कैसे उम्मीदवारों को टिकट देगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस बार पार्टी अपराधियों को टिकट नहीं देगी। बीजेपी बिहार में अपराध मुक्त राजनीति के लिए आगे बढ़ रही है और इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि इस बार क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। फडणवीस की मानें तो ऐसे उम्मीदवारों का नाम शुरुआती दौर में ही स्क्रुटनी कर दिया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस का यह बयान ऐसे दावेदारों के लिए बड़ा झटका है जो बाहुबल और धनबल के बूते बीजेपी का टिकट पाने की आस लगाए बैठे हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने बिहार दौरे के दौरान आरा, गया, पूर्णिया समेत अन्य जिलों की यात्रा की है। इन जिलों में उन्होंने जो बैठकें कि इस दौरान कई आसपास के जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया और चुनावी रणनीति पर उनके साथ चर्चा की गई। देवेंद्र फडणवीस का दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा कि उन्होंने बिहार चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना केवल काम बल्कि चेहरे को भी आगे रखे जाने की बात कही। बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैठकों के दौरान यह समझाया कि नरेंद्र मोदी के काम के बदौलत ही बिहार चुनाव में वोटर उन्हें अपना भरोसा दे सकते हैं।