ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चुनाव प्रचार के दौरान अचानक टूटा मंच, स्टेज से नीचे गिरे कांग्रेस नेता...

चुनाव प्रचार के दौरान अचानक टूटा मंच, स्टेज से नीचे गिरे कांग्रेस नेता और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी

29-Oct-2020 09:12 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तमाम पार्टियों के बड़े नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया का है, जहां चुनाव प्रचार के दौरान अचानक मंच टूट गया और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी स्टेज से नीचे गिर गए. देखिये वीडियो...



ये घटना पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया की है. जहां बगही देवराज  के हाई स्कूल मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा को संबोधित करने कई बड़े नेता और ख़ास शख्सियत पहुंचे लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही एक ऐसी घटना हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.



दरअसल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे देश के मशहूर कवी और शायर इमरान प्रतापगढ़ी मंच से नीचे गिर गए क्योंकि मंच पर इतनी भीड़ थी कि मंच ही टूट गया. शायर इमरान प्रतापगढ़ी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह, कैप्टेन अजय यादव, नरकटियागंज विधानसभा के उम्मीदवार विनय शर्मा, वाल्मीकिनगर के कैंडिडेट प्रवेश मिश्रा, कांग्रेस नेता अली हसन और राजद नेता साजीद हुसैन स्टेज पर मौजूद थे. मंच पर काफी भीड़ होने के कारण मंच ही टूट पड़ा और उसपर सवार सभी नेता भी जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े.


ऐसी ही एक और घटना गुरूवार को दरभंगा जिले के जाले से भी सामने आई, जहां  कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का मंच उस समय टूटा, जब वे लोगों को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी जब स्टेज पर खड़े होकर नीतीश सरकार गिराने की बात कर रहे थे तभी वह कार्यकर्ताओं सहित मंच नीचे आ गिरे. संयोग ही है कि गिरने गिराने की बात करते हुए कुछ सेकंड ही बीते थे कि मंच जवाब दे गया.


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उस्मानी स्टेज से लोकतंत्र और सरकार गिराने की बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है. लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है.’ यह कहते ही अन्य लोगों के साथ नेता जी मंच सहित जमीन पर गिर गए. यह वायरल वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के दौरान का बताया जा रहा है.