मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-May-2023 02:09 PM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक और मकान के मालिक के बीच जमकर हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चोरी करने आए की पीट- पीटकर जान ले ली गई। जिसके बाद अब पुलिस ने माकन के मालिक को ही अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, जिले में चार चोर एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। जहां इस लोगों के घर में आने की भनक घर के मालिक को गई और उसने चोरी करने आये युवक की पकड़ कर पिटाई कर डाली। जिससे एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान नरकटियागंज के प्रकाश नगर निवासी विजय कुमार 32 वर्ष के रूप में की गयी है। पुलिस ने इस मामले में गृहस्वामी नंदकिशोर सिंह, अविनाश कुमार समेत एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि, युवक विजय कुमार चोरी की नियत से नंदकिशोर सिंह के मकान में घुस गया। जहां गृह स्वामी समेत घर के अन्य सदस्यों ने उसे रंगे हाथ चोरी करते पकड़ लिया। जिसके बाद इनलोगों ने युवक की पिटाई कर डाली। मारपीट के दौरान गृहस्वामी के पुत्र अविनाश के सर में भी बुरी तरह से चोट आया। यह मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर के प्रकाश नगर मुहल्ले की बताई जा रही है।
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार, प्रशिक्षु थानाध्यक्ष नवनीत कुमार, पुलिस निरीक्षक रामश्रय यादव दल बल के साथ पहुंचे। इनलोगों ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया। इस पूरे मामले में मृतक के पिता ने नंदकिशोर सिंह और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने कहा कि हमें न्याय चाहिए।