मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2024 05:33 PM
By RAJKUMAR
NALANDA : नालंदा के परवलपुर थाना इलाके के मई गांव में पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के बंद पड़े पुस्तैनी मकान में हुई भीषण चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लेने का दावा किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सात चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे मामले पर हिलसा डीएसपी- 2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि विगत 15 जून को रजिस्ट्रार बृजेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कैश समेत 5 लाख के सामान की चोरी की बात बताई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि चोरी में शामिल तीन नाबालिग समेत कुल सात लोगों को चोरी गए सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेश कुमार, नंदलाल गोप, बिहारी गोप और संजीत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से पांच चांदी की मां दुर्गा की प्रतिमा, एक एलसीडी, एक मोटर, गैस सिलेंडर, सोलर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद कर लिये हैं।