Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
09-Aug-2023 03:37 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मॉब लॉन्चिंग में एक युवक को बुरी तरह से पिट - पीटकर घायल कर दिया गया है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि 25 की संख्या में आए लोग उसे छत पर उठाकर ले गए और लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा। यह मामला तेलमर थाना इलाके के बनगछा गांव का है। इस मामले में युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया है।
वहीं, इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए संजय सिंह ने बताया है कि - वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए कैश थे। वो ये पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिंद को देने जा रहा था। इस दौरान करीब 25 की संख्या में लोगों ने घेर लिया। फिर घर की छत पर ले जाकर जमकर पिटाई की। वे लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे। साथ ही पॉकेट में रखें रुपए, सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन ली। इसके बाद जख्मी होकर बेहोश हो गया।
इसके बाद तेलमर थाने को इस बात की सूचना मिली। फिर तेलमर पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी संजय सिंह को इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी संजय सिंह अक्सर चोरी किया करता था। इसी की वजह से पिटाई हुई है।
इधर, इस घटना को लेकर तेलमर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पिटाई की है। पूर्व से ही संजय सिंह अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। तेलमर थाने के 2 मामलों में पिछले 3 सालों से संजय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के बाद संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया है। वहीं, दिए गए आवेदन में मामला दर्ज कर पुलिस पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सभी लोग गांव छोड़ फरार हो गए हैं।