मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jul-2023 07:04 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। व्यवसाय में बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना बरियारपुर ओपी क्षेत्र के महमदपुर भोपत गांव की है।
मृतक की पहचान महमदपुर भोपत गांव निवासी 35 वर्षीय मो. गफ्फार अंसारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मो. गफ्फार अंसारी अपने परिवार के साथ दुर्गापुर में रहता था। गफ्फार का उसके छोटे भाई मो. मुबारक से संपत्ति का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए गफ्फार गांव पहुंचा था। रविवार की देर रात विवाद बढ़ गया और छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर जान ले ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है।