बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
04-Jul-2024 09:15 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में 10वीं की एक छात्र में अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार किराए पर कमरा लेकर रहता है। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित खट्टर चौक के पास की है।
मृतक छात्र की पहचान कुशहा पंचायत के हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी कामेश यादव के 15 वर्षीय बेटे निरंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कामेश यादव बुधवार शाम कुछ सामान खरीदने त्रिवेणीगंज बाजार गए हुए थे। सामान खरीदकर वापस घर लौटने के दौरान जब वह अपने बेटे से मुलाकात करने खट्टर चौक स्थित कमरे पर गए तो मकान मालिक ने बताया कि आज निरंजन पढ़ने नहीं गया है।
पिता ने जब बेटे से पूछा कि वह पढ़ने क्यों नहीं गया तो उसने बताया कि उसे नींद आ गई थी। इसके बाद पिता वापस घऱ लौट गए। घर लौटने पर देर रात मकान मालिक ने फोन किया कि निरंजन की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने निरंजन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि एक लड़के के सुसाइड किया है। परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।