मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-May-2023 02:45 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चाय - बिस्किट खाने से एक ही परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए। जिसमें 3 लोगों की स्थिति नाजुक बताई गई है। इन सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, जहां एक बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के केके नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी मोहम्मद मतीउर आलम के घर के 5 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घरवालों ने आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती काराया, जहां दो बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि सभी बच्चों ने चाय बिस्किट खाया और कुछ देर के बाद ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी।
वहीं, इस पुरे मामले को लेकर बच्चे की मां ने बताया कि, सभी बच्चों को भूख लगी हुई थी, इस वजह से इनलोगों को चाय- बिस्किट दिया गया। इसके बाद एक-दो घंटे के बाद सभी उल्टी करने लगे। इस बच्चों के नाम सहाबुल, रविबुल सौताबुल, मेहना हैं। बच्चों की मां का रो रोकर उसका बुरा हाल है, एक बेटी जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
इधर, इन बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रेम प्रकाश बताते हैं कि परिवार वालों की माने तो बच्चे चाय बिस्किट खाए थे, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है। बच्चों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तीन की स्थिति नाजुक है, जिसमें एक की स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।