पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
10-May-2023 11:36 AM
By First Bihar
HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां चार दोस्तों की एक ही दिन दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद दो अन्य दोस्त उनका अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। चारों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ चार दोस्तों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतकों की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार और 32 वर्षीय अविनाश कुमार के रुप में हुई है जबकि देसरी गांव निवासी 20 वर्षीय राजा कुमार और लखनी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय वकील पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चार दोस्तों में मनीष और अविनाश की पटना जाने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जनदाहा के हिलालपुर चौक के पास ट्रक ने दोनों को रौंद दिया था।
मनीष और अविनाश की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राजा और वकील एक अन्य लड़के के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में राजा और वकील की मौत हो गई जबकि एक अन्य लड़का गंभार रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।