Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
25-Sep-2023 01:29 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में सोशल मीडिया पर हैवानियत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लात-घूसे और चप्पल बरसाते नजर आ रहे हैं। युवक का हाथ बांधकर उसे जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। युवक ट्रेन में ब्लेड मारकर लोगों का पॉकेट काटते हुए पकड़ा गया था। घटना शनिवार की रात भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के बरियारपुर स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
दरअसल, मुंगेर में सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया पर पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेन में कुछ लोग एक युवक की जमकर धुनाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि कैसे आरोपी युवक को पकड़कर उसका हाथ बांध दिया जाता है। इसके बाद लगेज रखने वाले पायदान के सहारे खड़ा कर उशे बांध दिया गया है और उसकी पिटाई की जा रही ही। तीन चार लोग कथित चोर को बड़ी ही बेरहमी से पहले चप्पल से पिटाई करते हैं और बाद में उसके ऊपर जमकर लात-घूसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यात्रियों द्वारा कथित चोर के मुंह पर कई लोग मिलकर इतने चप्पल एकसाथ बरसा रहे हैं कि गिनना मुश्किल है।
जिसके बाद एक युवक चप्पल से चोर के निजी अंगों पर भी वार करता दिख रहा है। वहीं यात्री द्वारा आरोपी से पता पूछने पर वह अपना घर सुल्तानगंज बता रहा है। जिसके बाद यात्री उसे कहते सुना जा सकता है कि हम विदेश के नहीं यहीं के हैं और तुमने मेरा ही पॉकेट काट लिया। यात्री वीडियो में अपना कटा हुआ पैकेट और ब्लेड भी दिखा रहा है। कथित चोर की इतनी पिटाई की गई की वह अधमरा हो गया। जिसके बाद जमालपुर सुरंग के पहले पाटम हाल्ट के पास चोर को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
चलती ट्रेन में चोर की बेरहमी से पिटाई
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 25, 2023
हाथ बांधकर चोर को पीटा
मुंगेर के बरियापुर स्टेशन के पास का बताया जा रहा है वायरल वीडियो@RailMinIndia @ECRlyHJP @bihar_police pic.twitter.com/qXLlRe8fO4