बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
21-Jan-2023 12:43 PM
By First Bihar
MOTIHARI: देश की राजधानी दिल्ली में स्कूटी सवार लड़की को सड़क पर घसीटने की घटना के बाद बिहार में भी लोगों को सड़क पर घसीटने का ट्रेंड शुरू हो गया है। बिहार में गया और मधेपुरा के बाद अब पूर्वी चंपारण से एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। यहां एक कार चालक का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पूर्वी चंपारण के कोटवा में शुक्रवार को कार चालक ने ठोकर मारने के बाद बोनट में फंसे एक बुजुर्ग को करीब 8 किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद कार ड्राइवर ने बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और उसे रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
बुजुर्ग की पहचान बंगरा गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर चौधुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर चौधुर साइकिल पर सवार होकर एनएच 27 पर बंगरा चौक पार कर रहे थे। इसी दौरान डुमरियाघाट की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की शंकर चौधुर अपनी साइकिल से उछलकर कार की बोनट पर जा गिरे। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय और उसकी स्पीड बढ़ा दी।
आरोपी ड्राइवर ने कोटवा में सुनसान जगह पर बुजुर्ग को कार की बोनट से गिरा दिया और उसे रौंदते हुए फरार हो गया, जिससे बुजुर्ग शंकर चौधुर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार की बोनट पर फंसा बुजुर्ग ड्राइवर से कार रोकने की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा कर पकड़ लिया लेकिन इस दौरान ड्राइवर और कार पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।