Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
24-Apr-2023 08:54 AM
By SONU
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी संख्या में जिंदा बम हथियार और सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद किया है।इसके साथ ही पुलिस टीम ने 3 बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
दरअसल, पिछले दिनों बिहार के कई जिलों में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य पुलिस काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य पुलिस के तरफ से लगातार जिलों में रेकी की जा रही है। इसी दौरान नवादा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिले में बम और हथियार तस्कर अपना कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर नवादा पुलिस ने देर रात छापेमारी शुरू की और रेड में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।
नवादा पुलिस को जिले के नरहट निवासी मंजूर आलम के घर से पांच जिंदा बम, 7 देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक रायफल, एक थरनट और सैकड़ों राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है। वही मौके से पुलिस तीन युवकों को अपने हिरासत में लिया है।
इधर, इस मामले को लेकर नवादा पुलिस का कहना है कि, हमलोगों को यह सूचना मिली थी की जिले के नरहट में एक घर से अंदर बम तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद हमलोगों ने एक टीम बनाकर उसी समय रेड डाली और मौके पर तीन लोगों को अरेस्ट किया। इनलोगों के पास से बम, हथियार समेत कई तरह के सामान बरामद हुए हैं। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। अब इनसे पूछताछ जारी है।