ब्रेकिंग न्यूज़

साले की शादी में फौजी जीजा ने बीवी के साथ की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया केस जमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधी राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सम्राट चौधरी ने दिये कड़े निर्देश, अधिकारियों से क्या कहा जानिये? नीतीश सरकार ने जारी की IAS अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला BIG BREAKING: बिहार में नई सरकार के बाद बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए DM की पोस्टिंग मुख्यमंत्री से मिले ओवैसी के विधायक, कहा..नीतीश कुमार मेरे राजनीतिक गुरु गोपालगंज: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मुखिया पुत्र पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की सघन जांच दो दिन में 5 करोड़ पहुंचाओ वर्ना दीपक महतो की तरह मारे जाओगे: पटना के बड़े बिल्डर से मांगी गयी रंगदारी, कुख्यात लाली सिंह पर आरोप Bihar News: सृजन घोटाले में खजाना लूटने वाले को मिली सजा...4.50 करोड़ की अवैध निकासी मामले में भ्रष्‍ट 'अफसर' पर नीतीश सरकार का ‘बड़ा वार’ जमुई SP के हाथ जोड़ने और फूल देने का भी नहीं हुआ असर, सघन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से वसूला गया 3.08 लाख जुर्माना

बिहार: बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका

बिहार: बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका

18-Apr-2023 10:43 AM

By First Bihar

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला ने गंगा में छलांगा लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जबतक महिला को गंगा से बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित रामरेखा गंगा घाट की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सवेरे एक बुजुर्ग महिला रामरेखा घाट पर पहुंची और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को गंगा से बाहर निकाला लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। मृतक महिला की उम्र करीब 75 साल के आसपास है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों ने आशंका जताई है कि घरेलू कलह से उबकर बुजुर्ग महीने ने यह खौफनाक कदम उठा लिया होगा।