Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
10-Jan-2024 08:19 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक सख्त निर्णय लेते हुए इंटर में नामांकन रद्द होने वाले परीक्षार्थियों के इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से काफी संख्या में इंटर के परीक्षार्थियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। समिति ने कहा कि वैसे सभी विद्यार्थी जिनका नामांकन पंजी से नाम काट दिया गया है। उनका समिति के स्तर से निर्गत इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र कैंसल कर दिया गया है।
दरअसल, प्रायोगिक परीक्षा के केंद्राधीक्षक एवं सभी प्लस टू स्तरीय शिक्षण संस्थान के प्रधान एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समिति ने निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराया जायेगा। जिनका नामांकन पंजी से नाम काट दिया गया है। इसको लेकर सभी स्कूल में आदेश पत्र भेज दिया गया है।
वहीं, सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने संस्थान के नामांकन रद्द किये गये विद्यार्थियों की सूची सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में समिति ने सभी विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र जारी कर दिया है। समिति ने कहा है कि इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 26 दिसंबर को ही एडमिट कार्ड जारी किया गया था। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है।