ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
04-Apr-2021 11:08 AM
PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे कल जारी हो जाएंगे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी कल यानी सोमवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे. 5 अप्रैल की दोपहर बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जाएगा.
गौरतलब है कि रिकॉर्ड समय में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने वाले बिहार बोर्ड ने अब मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. बिहार बोर्ड 5 अप्रैल को मैट्रिक का परिणाम जारी कर देगा. मैट्रिक रिजल्ट को लेकर लगातार छात्र इंतजार कर रहे हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के दौरान ही बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि अप्रैल के पहले हफ्ते में मैट्रिक के नतीजे भी जारी किए जा सकते हैं.
बिहार बोर्ड की तरफ से 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजारब 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे इनमें 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं और 8 लाख 46 हजार 663 छात्र थे. बिहार बोर्ड की तरफ से दसवीं की परीक्षा का आंसर की भी 20 मार्च को जारी कर दिया गया था. इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 22 मार्च तक का समय भी छात्रों को दिया गया था.