BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
07-Feb-2023 12:02 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार बोर्ड से मेट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट यह खबर जरुर पढ़ ले. बिहार बोर्ड समिति ने बेहद जरूरी आदेश जरी किए है. नए आदेश के अनुसार बोर्ड ने स्टूडेंट्स से आधा घंटा पहले तक परीक्षा सेंटर पहुंच जाने के लिए कहा है. सेंटर का गेट आधा घंटा पहले बंद हो जाएंगे. बता दे पहले परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले गेट बंद होने थे.
मालूम हो बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली जाएगी. बिहार बोर्ड ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से मैट्रिक परीक्षा आयोजित करने के लिए यह फैसला लिया है. मेट्रिक का एग्जाम सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 9.30 बजे से शुरू होनी है. वही दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 1.45 बजे से शुरू होनी है. जहां पहले सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए गेट बंद होने का समय 9.20 बजे था लेकिन अब गेट 9 बजे बंद कर दिया जाएगा. और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा में गेट 1.15 बजे बंद कर दिया जाएगा.
इस आदेश के अनुसार सुबह की शिफ्ट के परीक्षार्थियों को 9 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के स्टूडेंट्स को 9 बजे तक निश्चित तौर पर परीक्षा केंद्र मे प्रवेश कर जाना है. आपको बता दे कि समिति के आदेश के अनुसार किसी भी कैंडिडेट के पास इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच या मैगनेटिक वॉच पहनकर आने की अनुमति नहीं है. परीक्षार्थी सिर्फ सुई वाली घड़ी पहनकर exam सेंटर में प्रवेश कर सकते हैं. अगर कोई परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक, स्मार्ट या मैगनेटिक वॉच पहनकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया तो उसे निष्कासित किया जा सकता है.