बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
27-Mar-2023 04:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नए सम्राट का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सैय्यद शाहनवाद हुसैन सहित बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए कई जगहों पर कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर भी पहले से मौजूद कार्यकर्ता अपने नेता के इंतजार में खड़े थे। सम्राट चौधरी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले बधाई देने वालों का तांता लग गया। बीजेपी के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में बुके लेकर नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे थे।
इस दौरान सम्राट चौधरी एक-एक नेता से मिले और बधाई स्वीकार किया। सम्राट चौधरी को बधाई देने के लिए बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सैय्यद शाहनवाद हुसैन सहित बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। 2024 के चुनाव में भाजपा 40 में से 40 सीट हासिल करेगी। नित्यानंद ने सभी चालीस सीटों पर जीत का दावा किया।
वही सम्राट चौधरी ने कहा कि नंदकिशोर जी ने कहा कि ये कांटों भरा ताज है। मंगल पांडेय ने कहा कि पूरा सहयोग करेंगे। राधामोहन ने कहा कि जनभावना का कद्र नेतृत्व ने किया। नित्यानंद ने कहाकि आपके पास लगातार संगठन को आगे बढ़ाने की ताकत है। संजय जायसवाल को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इन्होंने बीजेपी को शीर्ष तक पहुंचाने का काम किया। आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि बिहार में सिर्फ भाजपा ही जीतेगी। समता पार्टी को लेकर कहा कि मेरे पिता जी ने समता पार्टी बनाया और नीतीश जी ने कब्जा कर लिया। उस कब्जा को उखाड़ कर फेंक देंगे।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार का नाम भी अब लेने में शर्म आता है। बिहार में ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में बिहार चल रहा है बिहार के लोगों को थकाने का काम वे कर रहे है। बिहार में नीतीश कुमार को हटा दिजिए और किसी मंडल या भाजपा के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिजिए मैं गारंटी देता हूं कि वे नीतीश कुमार से बेहतर काम करेगा।
वही बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पहली बार जब सांसद बना था जो खुशी मिली थी आज वही खुशी सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिल रही है। बीजेपी में किसी नेता को कोई पद नहीं मिलता सिर्फ दायित्व मिलता है। दायित्व का प्रभार मिलना ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की श्रेष्ठ उपलब्धि होती है। संजय जायसवाल ने सम्राट चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये। वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर एक नया बदलाव करने में बीजेपी जुटी है। विजय सिन्हा ने इस दौरान अबकी बार भाजपा सरकार और सबका साथ सबका विकास के नारे लगवाये।