‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
11-Sep-2022 11:15 AM
DELHI: केंद्र सरकार ने बिहार के दस बीजेपी नेताओं की दी गयी Y कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले लिया है. करीब तीन महीने पहले इन नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है. अब उसे वापस लिये जाने की खबर है.
समाचार चैनल आज तक के मुताबिक केंद्र सरकार ने बिहार बीजेपी के 10 नेताओं को तीन महीने पहले दी गयी सुरक्षा वापस ले ली है. जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गयी है उनमें पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी, दीघा से विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद दिलीप जायसवाल और सांसद गोपाल जी ठाकुर शामिल हैं.
बीजेपी नेताओं को खबर नहीं
उधर, बीजेपी के जिन नेताओं को सुरक्षा मिली हुई है उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले की खबर नहीं है. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए लगाये गये केंद्रीय बलों के जवान अभी भी उनके साथ हैं. केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा वापस लिये जैसी कोई सूचना नहीं दी है.
बता दें कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर आंदोलन के समय इन नेताओं को खास सुरक्षा दी थी. अग्निवीर आंदोलन के समय बिहार में कई बीजेपी नेताओं के घर औऱ दफ्तर पर हमला किया गया था. बेतिया में तत्कालीन डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर हमला किया गया था. बेतिया में ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला किया गया था. हमलावरों ने दोनों के घरों पर काफी उत्पात मचाया था.
कई जिलों में बीजेपी के जिला कार्यालय पर भी हमले हुए थे. इसके बाद बिहार भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया था कि बिहार पुलिस औऱ स्थानीय प्रशासन की मदद से उत्पाती भाजपा नेताओं पर हमला कर रहे हैं. भाजपा नेताओं पर खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा दी थी, जिसे अब वापस लिये जाने की खबर है.