BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
25-Dec-2022 02:23 PM
CHHAPRA: छपरा में बर्थडे पार्टी के दौरान एक ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर ही लगाया जा रहा है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के टेरीघाट की है।मृतक ऑर्केस्ट्रा संचालक ने अपनी दूसरी पत्नी के बर्थडे पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अपने दोस्तों के साथ साथ अन्य लोगों को बुलाया था। इसी दौरान हुए विवाद को लेकर ऑर्केस्ट्रा संचालक के दोस्तों ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी परशुराम सिंह के 30 वर्षीय बेटे रूपेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक रूपेश सिंह ऑर्केस्ट्रा चलाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को रूपेश सिंह की दूसरी पत्नी का बर्थडे था। रूपेश सिंह ने देर शाम बनियापुर थाना क्षेत्र के टेरीघाट में दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी चल रह थी इसी दौरान रूपेश के एक दोस्त ने वहां मौजूद एक छोटे बच्चे से बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
जब रूपेश ने इसका विरोध किया तो उसके दोस्त बुलबुल कुमार और सिंटू तिवारी ने रूपेश को कमरे में बुलाया और उसे गोली मार दी। आनन-फानन में रूपेश सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ में जुट गई है। दोनों आरोपी पूर्व में रूपेश के पार्टनर रह चुके हैं।