Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
06-Jan-2024 11:57 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर पति - पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले बथनाहा थानाक्षेत्र के 5 माइल उपमन्यु स्कूल के समाने बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है। इस घटना में मृतका की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है। जबकि उसके पति का नाम श्री नारायण साह है। जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ये लोग इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना सूचना के बाद मौके पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
पति-पत्नी को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मृतिका गायत्री देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं,हत्या की वारदात होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हथियार से लैस बदमाशों इस वारदात को अंजाम दिया है।