पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
31-Aug-2024 11:21 AM
By First Bihar
SEOHAR: शिवहर में रफ्तार ने तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से तीन बच्चों की मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।
दरअसल, नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 4 रसीदपुर मूसहरी टोला में बाइक की ठोकर से तीन मासूम बच्चों की मां अनिल मांझी की 25 वर्षीय पूनमा देवी की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर स्थिति में सरोजा सीताराम सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए एनएच- 104 सड़क को जाम किया।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सीतामढ़ी कोर्ट बाजार वार्ड नंबर 7 निवासी राज किशोर साह के बेटे विकास कुमार के नाम बाइक रजिस्टर्ड है। पुलिस ने शव को बरामद का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा