BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
01-Aug-2024 11:28 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में बिना कागजी प्रकिया पूरी किए बाइक चोरी के अभियुक्त को छोड़ना नवहट्टा थानेदार को काफी भारी पड़ गया। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने नवहट्टा थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को सस्पेंड कर दिया है। गुड्डू कुमार की जगह ज्ञान रंजन को नवहट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में सुपौल जिले में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
नवहट्टा थानाध्यक्ष द्वारा बाइक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया लेकिन बिना कागजी प्रकिया के ही उसे छोड़ दिया था। मामला संज्ञान में आते हीं कोसी रेंज डीआईजी मनोज कुमार ने नवहट्टा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
उधर, विधि जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने कई पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण किया है। जिसमें दो थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। एसपी ने ममता कुमारी को जलई थानाध्यक्ष और ज्ञानरंजन को नवहट्टा थानाध्यक्ष बनाया है।
वहीं अरूण कुमार को सदर थाना, राजदेव बैठा को बैजनाथपुर थाना, पूनम कुमारी एक को सदर थाना, राहुल रोशन को साईबर थाना और कुंदन कुमार को जलई थाना में पदस्थापित किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने नए पदस्थापित थाना में योगदान देने का स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किया है।