Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
16-Oct-2023 08:54 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। विधान परिषद के नव मनोनित सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद मंगलवार को शपथ लेंगे। कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंगलवार को विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट के लिए डॉ राजवर्धन आजाद का मनोनयन किया गया। डॉ. राजवर्धन आजाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भागवत झा आजाद के बेटे हैं। डॉ. राजवर्धन आजाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंख का इलाज करते हैं। बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने की अधिसूचना राजभवन की तरफ से जारी की गयी थी।
बता दें कि बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का चयन होता है। जिसकी अनुशंसा राज्य सरकार करती है। राज्य सरकार ने पिछले बार जिन 12 लोगों को विधान पार्षद के रूप में चुना था उनमें एक उपेंद्र कुशवाहा भी थे। जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली थी उनके स्थान पर ही डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद का सदस्य बनाया गया है।