मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
31-Aug-2022 09:31 PM
By SAURABH
SITAMARHI: महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद सीतामढ़ी जिले के दो नेताओं को बिहार विधान परिषद में सभापति एवं उप सभापति का पद दिया गया। जिसके बाद जिलेवासियों में जहां खुशी का माहौल है। वहीं आज सभापति बनने पर देवेश चंद्र ठाकुर एवं उपसभापति बनने पर रामचंद्र पूर्वे का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन सीतामढ़ी के पुनौरा स्थित कामिनी विवाह भवन में किया गया था लेकिन भव्य समारोह में ना ही कोई विधायक और ना ही राजद के कोई पूर्व विधायक ही पहुंचे। आरजेडी के जिलाध्यक्ष भी मौजूद नहीं थे।
इस कार्यक्रम के दौरान राजद से उपसभापति रामचंद्र पूर्वे के अलावे राजद का कोई विधायक या पूर्व विधायक या फिर RJD प्रत्याशी रहे कोई राजद नेता भी इस अभिनंदन समारोह में शामिल होने नहीं पहुंचा। सीतामढ़ी में आरजेडी के बाजपट्टी से मुकेश यादव और बेलसंड से संजय गुप्ता विधायक हैं जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
पूर्व विधायक अबू दोजाना, सुनील कुशवाहा, पूर्व विधायक मंगिता देवी, जिलाध्यक्ष सफीक खान,आरजेडी प्रत्याशी में रितु जायसवाल भी शामिल नहीं हुए। अभिनंदन समारोह का आयोजन पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक मिश्रा शिशु ने किया था। यही कारण रहा की राजद का कोई भी नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और इस कार्यक्रम से दूरी बनायी।
महागठबंधन की नई सरकार तो बिहार में बन गई लेकिन सीतामढ़ी में इस अभिनंदन समारोह की तस्वीरें जेडीयू और आरजेडी के बीच के दरार को साफ दर्शाता है। अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार है तो उपसभापति के अभिनंदन समारोह में राजद के किसी भी विधायक की मौजूदगी आखिर क्यों नहीं दिखी?
राजद के जिलाध्यक्ष तक भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अभिनंदन समारोह में जिले के भाजपा विधायक गायत्री यादव एवं उनके पति पूर्व भाजपा विधायक राम नरेश यादव पहुंचे थे लेकिन राजद का कोई विधायक इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे नेताओं की तस्वीर और वीडियो से यह साफ पता चलता है। राजद नेता की मौजूदगी नहीं होने की गवाही ये तस्वीरें दे रही है।