बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
01-Sep-2024 12:23 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में एक दर्दनाक हादसे में दो लड़कों की जान चली गई। दोनों किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक पुल से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक पुल से नीचे जा गिरा जबकि दूसरे की मौत पुल पर ही हो गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी बाजार के पास स्थित सुरसर नदी पुल की है।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 9 बजे के करीब जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब वार्ड नंबर 10 निवासी मंगल ऋषिदेव का 16 वर्षीय बा विजय कुमार और विनोद ऋषिदेव का 14 वर्षीय बेटा विकेश कुमार एक ही बाइक से कोरियापट्टी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुरसर नदी पुल पर उनकी बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई।
बाइक जैसे ही पुल की रेलिंग से टकराई पीछे बैठा 14 वर्षीय विकेश कुमार पुल से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चाला रहा 16 वर्षीय विजय कुमार पुल पर ही रेलिंग से टकरा कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे उसकी भी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक लड़कों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।