ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार : भतीजे ने भाला घोंपकर ले ली चाचा की जान : खेती के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

16-Jun-2024 06:46 PM

By First Bihar

BUXAR : बक्सर में एक भतीजे ने भाला घोंप कर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक अपने घर में अकेले रहता था। आरोपी भतीजा शराब के नशे में चाचा के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर वह चाचा से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने चाचा के सीने में भाला घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुरार थानाक्षेत्र के वैसे गांव की है।


मृतक की पहचान 58 वर्षीय ललन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ललन यादव के दोनों बेटे किसी निजी संस्थान में नौकरी करते हैं और घर पर ललन यादव अकेले रहते थे। ललन यादव ने अपना खेत अपने गोतिया को जोतने के लिए बटाईं दे रखा था। गोतिया से खेती के पैसों को लेकर विवाद उसका चल रहा था और उसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लाल बाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल भाला को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।