Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
02-Nov-2023 06:06 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर हथियार, गोली, हथियार बनाने के औजार बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि उदाकिशुनगंज में मिनी मन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर सभी थानाध्यक्षों और ओपी अध्यक्षों को को इसको लेकर निर्देश दिया गया था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा, वार्ड संख्या दो के रहने वाले श्यामल ठाकुर नामक शख्स अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम कर रहा है।
जिसके बाद टीम गठित कर घर में छपेमारी की गई। छापेमारी के दौरान श्यामल ठाकुर को हथियार बनाते हुये पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति के घर से एक देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, 2 निर्मित बैरल, फायर गोली सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का औजार बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।