गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
04-Nov-2022 09:50 PM
SIWAN: दिल दहला देने वाली घटना सीवान से सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन और उसके प्रेमी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के एक गांव की है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने चाकू गोदकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम दोनों प्रेमी युगल मिलने के लिए नहर के किराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लड़की के भाई की नजर दोनों पर पड़ गई। फिर क्या था आरोपी भाई मोनू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने बहन के प्रेमी राहुल कुमार राम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। इधर, आरोपी की बहन भागकर घर पहुंची और भाई की इस करतूत का विरोध किया।
गुस्से में आपा खो चुके भाई ने बहन पर भी चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी भाई ने घर में फांसी का फंदा भी बनाया था लेकिन इससे पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।