मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-May-2023 01:57 PM
By First Bihar
KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हर रोज पुरे राज्य में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, लेकिन इसके बाद भी हादसों में कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, निर्जला एकदाशी के पर्व को लेकर मुंडेश्वरी धाम जा रहे एक दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दोनों पूजा कर वापस लौट रहे थे उसी दौरान ट्रैक्टर और मैजिक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों पति - पत्नी बताए जा रहे हैं। ये लोग पूजा करने मुंडेश्वरी धाम गए थे, जहां वापसी के दौरान इनके मैजिक में सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही इन दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिड्डी गांव के पास ट्रैक्टर और मैजिक की टक्कर में दंपति की मौत हो गई। दोनों मुंडेश्वरी धाम से चांद के हरवंश यादव की बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे। उसू दौरान आमने - सामने की भिडंत में इन दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।