ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बिहार: बेटी के लव अफेयर से नाराज मां ने उठाया खौफनाक कदम, हत्या कर शव को घर में ही दफनाया

24-Jul-2023 01:07 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: हत्या की सनसनीखेज वारदात सीतानढ़ी से सामने आई है, जहां बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज मां ने खौफनाक कदम उठा लिया। हत्यारी मां ने बेटी का मर्डर करने के बाद उसके शव को घर में ही दफना दिया। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी की है। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है।


दरअसल, परसौनी निवासी मालती देवी की 18 वर्षीय बेटी रागिनी का किसी युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसकी मां को मिली तो उसने बेटी पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसे सख्त हिदायत दी कि वह उस लड़के से नहीं मिले। मां के मना करने के बावजूद रागिनी अपने बॉयफ्रेंड से मिलती रही। इस बात से नाराज मालती देवी ने अपने दो बेटों से साथ मिलकर रागिनी को मौत के घाट उतार दिया।


बेटी की हत्या करने के बाद हत्यारी मां ने उसके शव को घर में ही दफना दिया। किसी तरह से इस बात की जानकारी गांव वालों को लग गई और बात पुलिस तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दफनाए गए शव को निकालने के लिए जमीन की खुदाई शुरू कर दी है। घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है।