RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
08-Apr-2022 08:21 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना के बाद मृतक मुखिया के परिजनों में कोहराम मचा है। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर के पास की है।
मृतक की पहचान सौरबाजार प्रखंड के खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खौजरी ढ़ाला के पास पहुंचे पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर मुखिया के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में खून से लथपथ मुखिया को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।