मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Jun-2023 08:55 AM
By First Bihar
PATNA : पटना रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। इस ट्रेन का रैक अभी चेन्नई से पटना पहुंचा भी नहीं था कि बीच रास्ते में इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई इसके बाद दूसरे इंजन से इस ट्रेन को जोड़कर देर रात पटना पहुंचाया गया।
दरअसल, पटना-हटिया वंदे भारत ट्रेन 16 कोच वाली होगी। इसको लेकर ट्रेन का रैक कल चेन्नई से पटना पहुंचा। इस दौरान डीडीयू में इस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद दूसरा इंजन लगाकर इसे पटना लाया गया। अब इस ट्रेन का ट्रायल अगले दो से तीन दिनों में लिया जाएगा। वहीं 16 कोच वाली नई ट्रेन को चेन्नई से पटना लाया जा रहा था। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास ट्रेन अचानक रुक गई। तमाम कोशिशों के बाद भी इसे आगे बढ़ाना संभव नहीं हुआ। इसके बाद डीडीयू के इंजीनियरों से इसकी जांच की। बाद में वहां से एक अतिरिक्त इंजन जोड़कर इसे पटना के लिए रवाना किया गया।
वहीं, इस दौरान इस रुट पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई असुविधा नहीं हो इस लिहाजा इसट्रेन को नेउरा के पास थोड़ी देर के लिए साइड किया गया था। उसके बाद फुलवारी स्टेशन से पटना आने में ही काफी समय लग गया। मालूम हो कि, इससे पहले आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इसमें कोच संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उसी के तहत अब रेलवे की ओर से 16 कोच वाली ट्रेन पटना टू हटिया दौड़ेगी। पहले से यहां मौजूद कोच को इंदौर भेजा जाएगा।
आपको बताते चलें कि, दो बार पहले ही पटना से हटिया वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। दोनों बार ट्रायल सफल रहा है। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना-हटिया-पटना वंदे भारत ट्रेन समेत पांच ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। वंदे भारत पटना-हटिया ट्रेन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रांची से होना है।