UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका
22-Sep-2024 11:48 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास के बिक्रमगंज से आ रही है, जहां एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सरपंच के भतीजे पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत की है।
दरअसल, शिवपुर पंचायत के सरपंच सतीश कुमार की उसके भतीजे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम सरपंच सतीश सिंह जब बिक्रमगंज बाजार से लौटकर जैसे ही अपने आवास पहुंचे और कपड़े बदल रहे थे, तभी उनके भतीजे आनंद ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस फायरिंग में घटनास्थल पर ही सरपंच की मौत हो गई। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास एसपी रोशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। हथियार को कुछ लोग छीपाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि सरपंच के बेटे तथा पत्नी झारखंड के रांची में रहते हैं और वह अपने भाई एवं भतीजे के साथ ही पुराने घर में रहते थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद भतीजे ने हीं अपने सरपंच चाचा की गोली मार का हत्या कर दी है। रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।