पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
15-Oct-2023 11:20 AM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लगातार लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे युवक को घेरकर उसे गोली मार दी। पांच गोलियां लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के जरौली निवासी अमृत यादव के 21 वर्षीय बेटे रौशन कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात रौशन बरूआर चौक से घर वापस लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के दौरान रौशन को पांच गोलियां लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया है कि पिछले एक साल से गांव के ही लोगों के साथ मृतक के पिता का जमीनी विवाद चल रहा था। पिछले साल ही रौशन की शादी हुई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।