ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Jan-2023 11:23 AM
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार हादसे की शिकार हो गई है। बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। कार पर 6 लोग सवार थे जिसमें से दो लापता बताए जा रहे हैं जबकि दो लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना गौनाहा के पिपरिया स्थि बैरटवा सायफन के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात कार सवार 6 लोग बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रह थे। जैसे ही उनकी कार बैरटवा सायफन के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जाड़े की रात होने की वजह से किसी को इस घटना की जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो कार के नहर में देखा।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो शवों को नहर से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी हालांकि दो अन्य लोगों का कहीं पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस लापता हुए दो अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।