CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
16-Feb-2023 02:02 PM
By First Bihar
AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बारात जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे, बीच रास्ते में सड़क हादसे के बाद दोनों बाइक समेत नहर में जा गिरे, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर सिचाई कॉलोनी स्थित बारा गांव के पास की है। दोनों झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित खरडीहा गांव निवासी दूधेश्वर सिंह के 36 वर्षीय बेटे राजेश कुमार और देवनारायण सिंह के 30 वर्षीय बेटे हरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश और हरेंद्र बाइक पर सवार होकर बारात जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों को नबीनगर थाना क्षेत्र के पीढी गांव में जाना था। जैसे ही दोनों बारा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।
हादसे के बाद दोनों बाइक समेत नहर में जा गिरे, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।