ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : बापू की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, जिला प्रशासन में मचा हड़कम्प

15-Feb-2022 08:21 AM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI : मोतिहारी में महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर फेंक दिया. जिला मुख्यालय के चरखा पार्क के पीछे स्थापित गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया. साथ ही गांधीवादियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की. घटना के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक एसपी डॉ. कुमार आशीष, सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव और डीएसपी अरुण गुप्ता गुप्ता समेत तमाम अधिकारी चरखा पार्क पहुंचे. 


बताया जाता है कि शहर के गांधी संग्रहालय के सामने बने चरखा पार्क से सटे नवनिर्मित पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर फेंक दिया गया. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. साथ ही कुछ लोगों ने जिला के वरीय अधिकारियों को भी सूचना दे दी. आनन-फानन में डीएम और एसपी के साथ तमाम वरीय अधिकारियों का जत्था मौके पर पहुंचा. इसके बाद डीएम और एसपी ने क्षतिग्रस्त मूर्ति समेत आस-पास की जगहों का मुआयना किया. तोड़ी गई गांधी की मूर्ति को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है.


डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि चम्पारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है. जहां पर उन्होंने अहिंसात्मक लड़ाई लड़कर अंग्रेजी सरकार को बेचैन कर दिया था. इसी वजह से आज भी सभी लोगों के आत्मा में गांधी जी का विचार बसा हुआ है. मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर उनके विचारों को लोगों के जेहन से निकालने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी.


डीएम ने कहा कि जल्द ही उस जगह पर एक नयी आदमकद मूर्ति लगायी जाएगी. डीएम के अनुसार पार्क का निर्माण पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ने किया है. कॉरपोरेशन के अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा कि इसकी सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी.