बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Aug-2022 02:22 PM
MOTIHARI : बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मोतिहारी के पहाड़़पुर थाना क्षेत्र स्थित सटहां बाजार स्थित पंजाब नैशनल बैंक की है। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 15 लाख रुपए बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी पहाड़़पुर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सटहां बाजार शाखा में कामकाज चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार पांच बदमाशों ने बैंक में धावा बोल दिया। बैंककर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने करीब 15 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की बदमाश ईंख के खेत में छिपे हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों बदमाशों को ईंख के खेत से दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 15 लाख रुपए बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों में 4 पश्चिम चंपारण का जबकि एक पूर्वी चंपारण का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लूटेरों से पूछताछ में जुटी है।